JharkhandRanchi

शहीद संदीप पाल का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi: लद्दाख में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए हजारीबाग के जवान संदीप का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा. जिसके बाद राज्यपाल रमेश बैस और मंत्री चंपई सोरेन ने  शहीद को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर कई आला अधिकारी मौजूद रहे. शहीद के शव को हजारीबाग भेज दिया गया. शहीद जवान संदीप का हजारीबाग में अंतिम संस्कार किया जायेगा.

 सेना वाहन नदी में गिरने से हुए थी दुर्घटना

 

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को सेना को ले जा रही वाहन श्योक नदी में गिर गया. जिसमें सेना के सात जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हो गए. शहीद सात जवानों में एक जवान झारखंड का रहने वाला है. वही हादसे घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर पंचकूला स्थित सेना की पश्चिमी कमान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 26 सैनिकों बस में सवार होकर (जेके10-6245) परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर जा रहे थे इसी बीच यह हादसा हुआ.

झारखंड के शहीद जवान की पहचान संदीप कुमार पाल के रुप में की गयी है. जो हजारीबाग जिले के खिरगांव गड़ेरिया मोहल्ले का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार सेना कार्यालय से हजारीबाग स्थित घर के लोगों को फोन पर जवान के शहीद होने की जानकारी दी. संदीप पॉल 2013 में सेना में भर्ती हुआ था. संदीप की शहीद हो जाने की सूचना मिलने पर इलाके में शौक की लहर दौड़ गयी.  संदीप के शहीद होने की ख़बर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही जवान के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुटने लगी.

इसे भी पढ़ें :Ranchi: घरेलू विवाद में बेटे ने कर दी पिता की हत्या, घटना के बाद फरार

 

.

Related Articles

Back to top button