Uncategorized

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी

New Delhi :  पिछले एक पखवाड़े से दिल्ली समेत कई राज्यों में रह-रहकर आ रहे आंधी तूफान का खतरा अभी टला नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर आंधी तूफान की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान आने की संभावना है. गुरुवार शाम दिल्ली व आसपास के इलाके में तेज आंधी आने की संभावना है. हवा करीब 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है. आंधी की वजह से गुरुवार और शुक्रवार को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है. वैसे इस बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए ही सही गर्मी से राहत मिलेगी.

पिछले दिनों पूरे उत्तर भारत में आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई थी. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में रविवार देर शाम आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कोहराम मचाया था. आफत की इस आंधी में करीब 42 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे. लाखों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ था. उत्तर प्रदेश में आंधी के कारण 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पश्चिम बंगाल में 4 बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की जान चली गई थी. आंध्र प्रदेश में 9 और दिल्ली में 2 लोगों के मरने की सूचना आयी थी.

इसे भी पढ़ें-  आंधी-तूफान ने यूपी, राजस्थान में मौत का तांडव मचाया, 36 की मौत, ताजमहल भी कांपा, पिलर गिरे, भारी तबाही 

अगले तीन दिनों तक धूल भरी आंधी की संभावना

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी आ सकती है. देश के कई हिस्सों में भी अगले तीन दिनों तक तेज आंधी की संभावना है. आईएमडी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में शुक्रवार तक ऐसा मौसम देखने को मिल सकता है.

बीते मंगलवार को आयी आंधी ने दिल्ली, एनसीआर में कहर बरपाया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी. वहीं पूरे दिल्ली में 14 लोग आंधी की वजह से घायल हुये थे. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. इस आंधी में दर्जनों पेड़, बिजली के खंभे गिर गये थे. साथ ही करीब एक दर्जन वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था.

इसे भी पढ़ें- आफत की आंधीः कई राज्यों में तूफान ने मचाई तबाही, 42 लोगों की मौत-आज भी अलर्ट जारी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलोभी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button