
New Delhi : कोरोना वायरस(Corona virus) के खिलाफ चल रही जंग को जीतने के लिए 16 जनवरी से हमले की तैयारी शुरू हो गयी है. कोरोना पर पहले वार के लिए विभिन्न राज्यों में तैयारी शुरू हो गयी है, इन तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन दी जायेगी.
मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स के बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जायेगी. 16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन का काम शुरू होगा और यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा. अभी देश में दो वैक्सीन तैयार हैं और चार वैक्सीन तैयार होने के क्रम में है. देश में बनी दोनों वैक्सीन किफायती हैं.
इसे भी पढ़ें : लाह व्यापारी से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, एक अपराधी पकड़ा गया
कोवीशील्ड की हर हफ्ते एक करोड़ से ज्यादा डोज की सप्लाई होगी
केंद्र सरकार ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की वैक्सीन कोवीशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को ऑर्डर दे दिया है. वैक्सीन के एक डोज की कीमत 200 रुपये होगी. कोवीशील्ड की हर हफ्ते एक करोड़ से ज्यादा डोज की सप्लाई की जा सकती है. SII के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
IMA ने अपने 3.5 लाख सदस्यों से किया टीका लगवाने का आह्वान
इस बैठक से पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने 3.5 लाख सदस्यों से यह कहा है कि वे विभिन्न सेंटर पर सामने आयें और टीका लगवाकर पूरे विश्व को यह बता दें कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है.
वैक्सीन लगाने का काम 16 जनवरी से शुरू होना है, इसके लिए आज यूपी में तीसरे चरण का ड्राई रन हुआ. वहीं महाराष्ट्र में वैक्सीन को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से देश के दूसरे हिस्से में पहुंचाने की तैयारी चल रही है.
इसे भी पढ़ें : नीति आयोग की रैकिंग में लगातार पिछड़ रहा पलामू, डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण बनी स्थिति




