
Ranchi : रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में लाह व्यापारी गुप्तेश्वर साहू को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटने का प्रयास किया. हालांकि अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने में असफल रहे. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार सोमवार को लाह व्यापारी बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान रामपुर बाजार के पास तीन अपराधियों ने बाइक को रोक कर लूटने का प्रयास किया. इसका व्यापारी ने विरोध किया तो आसपास के लोग जुट गये.
इसे भी पढ़ें :
अपराधियों ने 2 राउंड फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया लेकिन दो अपराधी भागने में सफल रहे. वहीं पकड़े गये अपराधी के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच कर घटनास्थल की जानकारी ली और पकड़े गये अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें : विराट कोहली बने पापा, अनुष्का ने बेटी को दिया जन्म




