Uncategorized

गंभीर, भास्कर के बीच विवाद की जांच करेगा DDCA

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गम्भीर और दिल्ली रणजी टीम के कोच के.पी. भास्कर के बीच जारी विवाद की जांच के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा एक स्वतंत्र समिति का गठन किया जाएगा। वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, डीडीसीए के प्रशासक और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन ने शुक्रवार सुबह फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में गंभीर, दिल्ली टीम के प्रबंधक शंकर सैनी और कोच भास्कर से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों पार्टियों ने समिति के गठन पर स्वीकृति दे दी है।

उल्लेखनीय है कि गंभीर ने दिल्ली के कोच भास्कर पर टीम के युवा खिलाड़ियों के बीच अनिश्चितता का माहौल बनाने के आरोप लगाए हैं।

भास्कर ने कहा, “गंभीर के इस प्रकार के आरोपों की घटनाओं के कई उदाहरण हैं और दुर्भाग्यवश इस बार निशाना मैं बना हूं। मैं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सेन का सम्मान करता हूं और मुझे उनके फैसले पर पूरा भरोसा है।”

गंभीर ने इस बात को स्वीकार किया है कि विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मैच के बाद उनका कोच भास्कर के साथ विवाद हुआ था, लेकिन उन्हें कोच को अपशब्द कहने की बात से साफ इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button