GiridihJharkhandLead NewsRanchi

राहुल गांधी ने कहा- झारखंड में कांग्रेस के डीएनए को बर्बाद करना चाहती है भाजपा

गिरिडीह के मधुबन में चिंतन शिविर का अंतिम दिन

Giridih: जैन तीर्थस्थल मधुबन के तलहटी से कांग्रेस पार्टी ने शिखर छुने का संकल्प लिया. पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में आने वाले लोकसभा और झारखंड विधानसभा के साथ पंचायत चुनाव में पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया. शिविर के अंतिम सत्र में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि झारखंड के डीएनए में कांग्रेस है. और भाजपा इस डीएनए को बर्बाद करने में लगी हुई है. भाजपा चाहती है राज्य दिल्ली से नही बल्कि नागपुर से चले. उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है. इस लोकतांत्रिक देश में कई छोटे बड़े राज्य समावेशित है. जिस प्रकार गुलदस्ता में कई सुंदर फूल रहते है. इसका मतलब ये नही की खराब फूल को बाहर कर दिया जाए.

इसे भी पढ़ें :  RANCHI NEWS : हीनू रास्ता विवाद में रांची पुलिस ने आदेश नहीं माना तो हाईकोर्ट ने नियुक्त किये दो प्लीडर कमिश्नर

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा चाहती है की हर राज्य में वो आरएसएस के विचारधारा को बढ़ावा दिया जाए. दुसरी तरफ कांग्रेस की सोच है की राज्य में हर जाति धर्म का अपना विचारधारा हो. कांग्रेस यूनियन स्टेट की रक्षा के लिए प्रयास कर रही है. भाजपा मुस्लिमों के साथ गरीब आदिवासी को धमकाती है. लेकिन कांग्रेस का मानना है हर वर्ग को उनका अधिकार मिले. स्टेट डेलीगेट को संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा की राज्य में युवाओं को तेजी से जोड़ने का काम करें. इसके लिए एक-एक सांसद और विधायक को कार्य करना होगा. भाजपा की सोच है की झारखंड में कांग्रेस कमजोर है जबकि सच्चाई ये है की झारखंड और कांग्रेस की विचारधारा एक समान है.

इसे भी पढ़ें :  सम्मान व सुविधाओं की मांग पर पटमदा के झारखंड आंदोलनकारियों ने रांची में बुलंद की आवाज

राहुल गांधी ने कहा की कांग्रेस झारखंड के गरीबों, दलितों के साथ छोटे कारोबारियों के लिए काम करती है. और आगे भी करती रखेगी. चिंतन शिविर के दौरान राहुल गांधी ने कहा प्रभारी अविनाश पांडे और सह प्रभारी उमर सिंगार का जिक्र करते हुए कहा की संगठन से हर किसी को जोड़ने की जिम्मेवारी सांसद और विधायक को देते हुए कहा की उन्हें जब भी झारखंड कांग्रेस राज्य बुलाएगी वो आने के लिए तैयार हैं. राहुल गांधी ने इस दौरान पार्टी के हर छोटे बड़े नेताओं को संगठन की शक्ति बताते हुए कहा की सभी अलग-अलग शक्ति है. क्योंकि कांग्रेस की अपनी विचारधारा है जिसमे सबों को मिलाकर चलना है. किसी पूंजीपति का ये देश अकेला नहीं है. राहुल गांधी ने कहा की कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा करने में भरोसा करती है. इसके लिए कांग्रेस का लड़ाई जारी है.

राहुल गांधी के करीब 12 मिनट के संबोधन के बाद पार्टी के सह प्रभारी उमर सिंगार ने जानकारी देते हुए कहा की इस चिंतन शिविर में 147 डेलीगेट शामिल हुए. सह प्रभारी ने कहा की इस चिंतन शिविर में राज्य कांग्रेस ने पांच लक्ष्य पर आने वाले दिनों में कार्य करेगी. जबकि शिविर में प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, बंधु तिर्की, साहजादा अनवर, दीपिका सिंह, अनूप सिंह, सुखदेव भगत, प्रदीप बालमुचू समेत कई नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : DHONI की टीम CSK के स्टार प्लेयर को आया गुस्सा, कहा- IPL Auction में हमें जानवरों की तरह किया जाता है नीलाम

Related Articles

Back to top button