
Pratik Piyush
Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम की कायापलट करने की तैयारी जोरों से चल रही है. जानकारी के मुताबिक कोठारी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को एमजीएम अस्पताल के नवीनीकरण का नक्शा बनाने का काम दिया गया है. तैयारी है कि अस्पताल के पुराने टूटे हुए भवन को तोड़ कर उसकी जगह नयी जी प्लस फाइव यानी पांच मंजिला इमारत बनायी जायेगी. इसके साथ ही अस्पताल में बेड की संख्या को 500 से बढ़ाकर 750 किया जाएगा. कोठारी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली के मेदांता, मैक्स और एम्स जैसे बड़े अस्पतालों का भी नक्शा तैयार किया है. अब इसी तरीके से लौहनगरी के एमजीएम अस्पताल को भी तैयार किया जायेगा.
जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के सामने रखा डिजाइन
जानकारी के अनुसार कोठारी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड ने अस्पताल के हर फ्लोर की नयी डिजाइन को उपायुक्त के अलावा अस्पताल के अधीक्षक और विभागाध्यक्षों के सामने पेश किया है और इसमें जरूरी बदलाव के लिए उनसे राय मांगी है. इस डिज़ाइन को मंज़ूरी मिलते ही अस्पताल के नवीनीकरण का काम शुरू किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – BIG BREAKING : UPA की बैठक में नहीं शामिल हुये कांग्रेस के विधायक, कई बातों पर है नाराजगी




