DhanbadJharkhand

धनबाद : जिस गाड़ी पर हुई थी नीरज सिंह की हत्या, उसे कोर्ट में किया गया पेश, वकील ने की #CBI जांच की मांग

Dhanbad :  नीरज सिंह हत्याकांड मामले में गुरुवार को धनबाद कोर्ट में उस गाड़ी को पेश किया गया, जिस गाड़ी पर नीरज सिंह की हत्या हुई थी.

22 मार्च 2017 को पूर्व उपमहापौर नीरज सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनको मौत के घाट उतार दिया गया था. नीरज सिंह की हत्या का आरोप झरिया विधायक संजीव सिंह पर है.

गुरुवार को इस मामले में संजीव सिंह को भी कोर्ट में पेश किया गया. गुरुवार को उनके अधिवक्ता बीएम त्रिपाठी ने इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : आफत बन कर टूटा डीवीसी का ऐश पौंड, 50 घरों में घुसा पौंड का गंदा पानी

ठीक से जांच नहीं कर रही पुलिस

अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस ठीक से अनुंसधान नहीं कर रही है. जिस तरह अनुसंधान किया जा रहा है, उससे बेकसूर को सजा हो सकती है और दोषी बच सकता है.

कोर्ट आने से पहले इस गाड़ी को सरायढेला थाना लाया गया. सरायढेला थाना से फिर उसे कोर्ट लाया गया. कोर्ट परिसर में इस गाड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

मामले में आरोपी संजीत सिंह के अधिवक्ता अनुसंधान के लिए इस गाड़ी को कार्ट में पेश किया गया. आरोप है कि इसी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर नीरज सिंह की हत्या की गयी थी. हालांकि अभी यह साबित होना बाकी है.

इसे भी पढ़ें : #Dhullu तेरे कारण : विजय झा ने कहा, शोषित और वंचित लोगों के साथ खड़ा रहता हूं, इसलिए परेशान करते हैं ढुल्लू

Related Articles

Back to top button