Giridih

गिरिडीह में दुर्गा पूजा समितियों के साथ प्रशासन ने की बैठक, दिए अहम निर्देश

Giridih: नवरात्र को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है. बुधवार को स्थानीय विधायक सोनू के साथ एसडीएम शाहबाज, एसडीपीओ बिनोद रवानी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, गुड्डू यादव, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के साथ बेंगाबाद बीडीओ प्रियंका प्रियदर्शी, अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम समेत पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार और कई थाना प्रभारी के साथ शहर और पचम्बा दुर्गा पूजा समिति के सदस्य भी शामिल हुए. इस दौरान स्थानीय विधायक सोनू ने कई पूजा समिति के सदस्यों से शहर और ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पूजा को बेहतर तरीके से मानने को लेकर सुझाव मांगा, और उनके परेशानियों से रूबरू हुए. कई पूजा समिति ने मुख्य रूप से कलश स्थापना के साथ ही पूजा पंडाल में पुलिस बल तैनात करने का मांग करते हुए कहा की छेड़छाड़ की घटना के साथ चैन स्नेचिंग की घटना को रोकने के लिए पुलिस बल जरूरी है. बैठक में कुछ पूजा समिति के सदस्यों ने लाइट लगाने की मांग की. वहीं कुछ ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का सुझाव दिया. और कुछ पूजा पंडाल के समीप वन वे व्यस्था लागू करने की बात कही. कहा गया की पूजा तक रात नो बजे के बाद शहर में नो एंट्री खोलना उचित रहेगा. वैसे बैठक में शहर के कई पूजा समिति के सदस्य शामिल नहीं हो पाए, लिहाजा, 28 को दुबारा नगर भवन में बैठक रखने को निर्देश दिया गया. वही बैठक में स्थान नही मिलने से नाराज हुए सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा की ये बैठक सिर्फ एक राजनीतिक दल के बैठक के रूप में रहा. कोई बेहतर समाधान नहीं निकला.

Related Articles

Back to top button