
NewDelhi : दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 22 वें नंबर पर काबिज टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने एक महीने में 94,500 करोड़ रुपये कमाने का कारनामा किया है. वर्तमान में एलन मस्क की कुल संपत्ति 3.08 लाख करोड़ रुपये पहुंच गयी है. ऐमजॉन के बॉस जेफ बेजोस भी कभी ऐसा नहीं कर पाये हैं. इस बात पर कोई हैरानी नहीं होती है कि अरबपतियों की संपत्तियों में हर दिन इजाफा होता है.
लेकिन 94,500 करोड़ रुपये कमा लेना आसान नहीं बात है. जेफ बेजोस की साल की शुरुआत अच्छी रही है और जनवरी में उनकी संपत्ति में 63,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जबकि टेस्ला के एलन मस्क की संपत्ति इससे कहीं अधिक बढ़ी है.
इसे भी पढ़ें : #ShaheenBaghFiring: कपिल के पिता ने दिल्ली पुलिस के दावे को किया खारिज, कहा- हम AAP के सदस्य नहीं
टेस्ला के शेयर 86 प्रतिशत बढ़े
ब्लूमबर्ग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को टेस्ला का शेयर 20% बढ़कर रेकॉर्ड 780 डॉलर (54,600 रुपये) पर पहुंच गया, जो 2013 के बाद सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़ोतरी है. पिछले पांच सप्ताह में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में 86% की बढ़ोतरी हो चुकी है. इस बढ़त के साथ ही एलन मस्क की कुल संपत्ति में 13.5 अरब डॉलर ( 94,500 करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई है.
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus से चीन में 490 लोगों की मौत, आज तैयार होगा 1300 बेड वाला हॉस्पीटल
22वें सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क
जान लें कि इस साल की शुरुआत में एलन मस्क दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 35वें स्थान पर थे. लेकिन हाल में संपत्ति में इस बढ़ोतरी के बाद वह इस सूची में 11 पायदान चढ़कर 22वें सबसे अमीर शख्स बन गये हैं.
उन्होंने टेक टायकून माइक डेल, कैसिनो मैगनेट शेल्डन अडेल्सन, नाइकी के को-फाउंडर फिल नाइट सहित कई अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार वर्तमान में एलन मस्क की कुल संपत्ति 3.08 लाख करोड़ रुपये पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों पर प्रियंका ने पूछा- क्या हम अब भी लोकतंत्र हैं या नहीं




