Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : फिल्म पुष्पा की तर्ज पर ओडिसा के रास्ते भारत पेट्रोलियम के टैंकर में हो रही थी गौ तस्करी, पुलिस ने पकड़ा

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम की बहरागोड़ा पुलिस ने नए तरीके से गौ तस्करी करने का खुलासा किया है. पुलिस ने भारत पेट्रोलियम के तेल टैंकर में गौ तस्करी करने के मामले में टैंकर चालक शेख ओडिसा निवासी शेख मेराज को गिरफ्तार किया है. टैंकर की तलाशी के दौरान 21 गौवंश और 2 मृत पशु पाए गए.सभी को चाकुलिया के एक संस्था के पास रखा गया है. जानकारी देते हुए बहरागोड़ा थाना प्रभारी सनातन तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिसा के रास्ते बंगाल की ओर गौ तस्करी की जा रही है. पुलिस लगातार नाकेबंदी कर रही थी पर कुछ हासिल नहीं हो रहा था. देर रात 2.30 बजे उसी टैंकर को आते देखा गया. टैंकर चालक पुलिस को देखकर भागने लगा पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान टैंकर के अंदर से गौवंश बरामद किया गया. टैंकर का मोडिफिकेशन कर उसमे अंदर जगह बनाया गया था जिसमे गौवंश की तस्करी की जा रही थी.

Related Articles

Back to top button