ChaibasaJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

सहायक पुलिस का कार्यकाल 2 साल बढ़ा, पंचायत स्तर पर सरकार खोलेगी दवा दुकानें : हेमंत सोरेन

Chaibasa:  झारखण्ड में उनकी सरकार बनने के बाद से ही उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है. हमेशा सरकार को परेशान करते रहे. लेकिन इसके बावजूद सरकार ने मजबूती के साथ कार्य किया और लाभार्थियों तक उनका हक और अधिकार पहुँचाया. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. वे शुक्रवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले में युवाओं को ऑफर लेटर देने के बाद संबोधित कर रहे थे.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा की उनके द्वारा नयी नीति बनायीं जा रही है ताकि स्थानीय गरीब आदिवासी मूलवासी और पिछड़ों को रोजगार से जोड़ा जा सके. उन्होंने बताया की इस बार भी कोल्हान प्रमंडल में 10 हजार 200 युवा हैं जो स्थानीय आदिवासी मूलवासी हैं जिन्हें ऑफर लेटर दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: जबसे सरकार बनी है, विपक्ष सरकार को, विधायकों को परेशान करने की जुगत में लगा: मुख्यमंत्री

सहायक पुलिस का बढ़ा कार्यकाल

सीएम ने मंच से घोषणा की झारखण्ड के सभी सहायक पुलिस का कार्यकाल दो साल के बढ़ा दी गयी है. सीएम ने पंचायत स्तर पर दवा दूकान खोलने की भी घोषणा की और कहा की स्थानीय बेरोजगार युवाओं को दवा दूकान खोलने के लिए मदद की जाएगी, सिद्धू कान्हू क्लब बनाकर खेल और प्रतिभा को बढ़ाने की भी बात सीएम ने कही.

सरकार गरीब बच्चों को बनाएगी डॉक्टर इंजीनियर

सीएम ने कहा की राज्य के गरीब बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर आदि बनने के लिए झारखण्ड सरकार आर्थिक मदद करेगी. यही नहीं प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी के कोचिंग का भी खर्च राज्य सरकार उठाएगी. सीएम ने कहा हमारा एक लाख 36 हजार करोड़ कोयला का टैक्स केंद्र सरकार नहीं दे रहा, लेकिन हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे. इसके बाद जो झारखंड में विकास की गति तेज है. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा नियोजन अधिनियम 2021 व नियमावली 2022 के प्रभावी होने पर कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत निजी क्षेत्रों में बिरसा योजना अंतर्गत झारखंड कौशल विकास मिशन के तहत संचालित विभिन्न कौशल विकास केद्रों से प्रशिक्षित 10 हजार 200 स्थानीय प्रशिक्षुओं के बीच ऑफर लेटर का वितरण किया.कार्यक्रम में ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी. रोजगार से जुड़ने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. पूरा कार्यक्रम स्थल हजारों युवाओं से भरा हुआ था.

कार्यक्रम में हुए शामिल

इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम, चंपई सोरेन, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता और सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा के अलावे विधायक दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव और मोहंती, संजीव सरदार, सविता महतो ने भी संबोधित किया. मंच पर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार डीआईजी अजय लिंडा एसपी आशुतोष शेखर उपायुक्त अनन्य मित्तल सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया.

Related Articles

Back to top button