
Giridih : मुफ्फसिल थाना इलाके के उदनावाद गांव में अशोक तुरी (45) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना गुरुवार की सुबह का है. जब देर सुबह तक अशोक तुरी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजन दरवाजा खोलना का प्रयास किए. दरवजा अंदर से बंद था. लिहाजा, माना जा रहा है पत्नी के बाहर जाने के बाद अशोक तुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है. इधर, परिजनों ने दरवजा तोड़ने के लिए गांव के पड़ोसियों को बुलाया, और पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो देखा की अशोक तुरी का शव फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद ग्रामीणों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस के आने के बाद मृतक का शव उतारा गया. जानकारी के अनुसार मृतक दो बच्चो का पिता था. अशोक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, खुदकुशी की वजह तनाव बताया जा रहा है. अशोक गिरिडीह के किसी डेकोरेशन हाउस में टेंट लगाने का काम करता था.
ये भी पढ़ें- चांद व मंगल के बाद अब शुक्र ग्रह पर स्पेसक्राफ्ट भेजने की तैयारी में इसरो




