
Deoghar : देवघर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की रोहिणी शाखा में चोर चोरी करने में विफल रहे. बताया जाता है कि चोर बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए थे, लेकिन लोहे का दरवाजा नहीं तोड़ सके. जिस वजह से चोरी की घटना टल गई.
सोमवार की सुबह जब एटीएम का गार्ड बैंक पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ. गार्ड ने सहायक प्रबंधक विजय प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मामले की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस सूचना दी गई. सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव घटनास्थल दल-बल के साथ बैंक पहुंचे. मालूम हो कि इस बैंक में पहले दो बार इस तरह की घटना हो चुकी है. फिलहाल पुलिस की ओर से बैंक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
एसबीआई बैंक के प्रबंधक ने कहा
रोहिणी एसबीआई के सहायक बैंक प्रबंधक विजय प्रताप ने बताया कि एटीएम गार्ड ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी. अभी सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा. उससे चोरों का सुराग मिलने की उम्मीद है. इससे बैंक को 10 से15 हजार का नुकसान होने का अनुमान है.
तीन अन्य स्थान से भी हुआ था प्रयासः एसडीपीओ
एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना के मद्देनजर क्षेत्र के सभी बैंकों को हिदायत दी जाती है वह बैंकों की सुरक्षा अपने स्तर पर पुख्ता करें.
इसे भी पढ़ेंः देवघर में होटल में छुपा था बांकुड़ा का हत्यारोपित, पुलिस ने दबोचा




