JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ पर्व को लेकर सरयू और रघुवर समर्थकों में तना–तनी, रघुवर गुट के द्वारा बनाए स्टेज का सरयू गुट ने जताया विरोध

Jamshedpur : जमशेदपुर में एक बार फिर रघुवास दास और सरयू राय के समर्थक आमने–सामने है. सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर परिसर में स्टेज लगाने को लेकर दोनो पक्ष के लोग अपना अपना विरोध प्रकट कर रहे है. मामला बिगड़ता देख प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. दरअसल, रघुवर दास के समर्थकों द्वारा मंदिर परिसर में छठ पूजा को लेकर स्टेज बनाया गया है. उनके ठीक सामने ही सरयू राय के समर्थकों ने स्टेज बना दिया है. इसी बात को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए है.

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन द्वारा सूर्य मंदिर में छठ पूजा का आयोजन कराया जा रहा है जबकि रघुबर दास द्वारा स्टेज बनाकर सारा श्रेय खुद लेना चाहते है. वहीं सूर्य मंदिर कमिटी के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि स्टेज बनाने के लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति ली है. उन्होंने कहा कि यह छठी मां का कार्यक्रम है इसमें विघ्न न डाले. सरयू राय के समर्थक जबरदस्ती विघ्न डाल रहे है. यह सोची समझी साजिश है. फिलहाल दोनो पक्ष के लोग मंदिर परिसर में जमे हुए है.

Related Articles

Back to top button