
Ramgarh: जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मिलन होटल के सभागार में जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया. पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों ने इस मौके पर अध्यक्ष संजय लाल पासवान का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के द्वारा एक निष्ठावान कार्यकर्ता को उचित सम्मान देते हुए झारखंड राज्य आवास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, यह हम सभी रामगढ़ जिला के कांग्रेसजनों के लिए अपार हर्ष का विषय है.कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति ने किया रामगढ़ जिले का दौरा
समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सभी शांतनु मिश्रा ने कहा कि कांग्रेश आलाकमान समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता आलाकमान का आभारी है। अपने संबोधन में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि रामगढ़ जिला के तमाम कांग्रेस जानू के सामान से अभिभूत हूं मैं कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष चिंगारी ने किया
मौके पर जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, राजकुमार यादव,सुनील करमाली, प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर गुप्ता, संतोष सोनी,सुजीत पटेल, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मंजू जोशी, प्रदेश कांग्रेस के अनु विश्वकर्मा, सरिता देवी, रीना राय, मीना राय,मीना देवी,आसिफ इकबाल,राम विनय महतो, सेवादल के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र महतो, जेके अग्रवाल, पिंकी राय,सुभाष कुशवाहा, विजय यादव,विनोद तिवारी, रामा ठाकुर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत करमाली, मिथिलेश गुप्ता, संजू गुप्ता, हीरालाल महतो, साजिद खान,टिंकू खान,आजाद सिंह, भारत माहतो, हीरालाल महतो, कमलेश महतो, गुलाम अली, मन्ना मंसूरी इत्यादि उपस्थित थे।




