JharkhandLead NewsRanchi

तापमान में पांच डिग्री तक होगी कमी, ठंड से लोगों की बढ़ेगी परेशानी

Ranchi : राज्य का मौसम पिछले कुछ दिनों से शुष्क है. आंशिक बादल के साथ कुछ हिस्सों में धूप भी निकल रही है. जिससे लोगों को राहत है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो 16 जनवरी तक राज्य का मौसम साफ रहेगा. 10 जनवरी को आंशिक बादल के बाद राज्य का मौसम साफ रहेगा. हालांकि सुबह और शाम के वक्त भारी कोहरा देखा जा सकता है. कोहरे का प्रभाव राज्य के पश्चिमी हिस्से में अधिक देखा जायेगा. जहां सुबह और शाम के वक्त अत्याधिक कोहरा देखा जायेगा. 11 जनवरी से राज्य का मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा. हालांकि 12 जनवरी तक पश्चिमी और मध्य हिस्से में ठंडी हवाओं का असर देखा जायेगा. जिसमें मुख्य रूप से  लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, रांची, हजारीबाग, रामगढ़ समेत अन्य जिले शामिल हैं.

अभिषेक आनंद ने बताया कि आनेवाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का एहसास होगा. इस दौरान तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट होगी. इससे राज्य का औसतन तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जायेगा. इस दौरान राजधानी रांची समेत आस पास के हिस्सों में तापमान 7 से 9 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. फिलहाल राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह और हजारीबाग के सीमावर्ती क्षेत्र में बस मालिक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Related Articles

Back to top button