
Giridih : गिरिडीह के बगोदर और हजारीबाग के सीमावर्ती थाना इलाके के ढलकीटांड़ मंदिर के समीप अज्ञात हमलावरों ने बस मालिक तिलेश्वर साहू पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की. फायरिंग करने के बाद वे फरार हो गए. हमलावर कौन थे, और कहां के रहने वाले थे, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. गोली लगने के बाद बस मालिक तिलेश्वर साहू गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर और हजारीबाग के बरकट्ठा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार नायक बस मालिक तिलेश्वर साहू अपने बाइक से गुजर रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल पर पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने बस मालिक पर हमला किया और उन्हें तीन गोली मारकर कर फरार हो गए. घटना मंगलवार रात नौ बजे की है. इधर देर रात हुई घटना को लेकर बस मालिक तिलेश्वर साहू के भाई ने हजारीबाग के कुछ बस मालिक और मैनेजर काबिर अंसारी, सूरज यादव, मुन्ना गोप समेत अन्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूट परमिट के कारण उनके भाई के साथ इन लोगों ने पहले भी मारपीट की थी.
इसे भी पढ़ें: प्रतिबिंब पोर्टल के सहारे गिरिडीह साइबर पुलिस ने किया दो अपराधियों को गिरफ्तार



