
Patna: कभी मांझी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तेजप्रताप आज उन्हें अपना अंकल बता कर उनसे मार्गदर्शन लेने पहुंचे गये. दरअसल कुछ समय पहले तेज प्रताप यादव ने मांझी पर तंज कसते हुए कहा था कि मांझी जी अपने बुढ़ापे का ख्याल रखें. बंद कमरे में मांझी क्या-क्या करते हैं मुझे सब पता है.
तो वहीं आज तेजप्रताप अचानक उसी बंद कमरे में उनसे बातचीत करने पहुंचे गए, जिसके बाद से ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
आपको बता दें कि शुक्रवार को राजद नेता तेजप्रताप यादव हिन्दुास्ताहनी आवाम मोर्चा के राष्ट्री य अध्यपक्ष जीतन मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. इस मुलाकात को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
इसे भी पढ़ें :कैंपा की जिस राशि से करना था पौधारोपण, उससे पलामू टाइगर रिजर्व में खड़ी कर दी दीवार
दरअसल आज सुबह ही एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा था कि मांझी जी का मन यदि डोल रहा है तो राजद का दरवाजा उनके लिए खुला है, वे यहां आ जाएं.
उधर, इस मुलाकात के बाद जीतनराम मांझी ने कहा कि उनकी तेजप्रताप से कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है. उन्हों्ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 74वें जन्मकदिन पर उन्होंजने बधाई दी थी.
उन्हों्ने लालू जी के अच्छेन स्वाकस्य्प् और दीघार्यु होने की कामना की है. उन्होंजने कहा कि जहां तक इस मुलाकात की बात है तो कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है. सिर्फ संगठन और युवाओं के बारे में बात हुई. केवल पारिवारिक बात हुई है.
इस दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा, ‘ये कोई नई बात नहीं है कि अंकल जी से हम मिले हैं. हम लगातार इनसे मिलते और मार्गदर्शन लेते है.
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर आनेवाले पैसेंजर्स का होगा 24 घंटे कोविड टेस्ट
इधर कोरोना की वजह से काफी दिनों से मुलाकात नहीं हुई थी तो हमने सोचा कि मुलाकात करें. हमारे बीच पारिवारिक सम्बकन्धह हैं. लॉकडाउन खुला तो यूं ही मिलने चले आए. इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है.’
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले कोरोना काल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार से बाहर जाने पर जीतन राम मांझी ने तंज कसा था. मांझी ने कहा था कि तेजस्वी यादव हनीमून मनाने गए हैं.
अपने छोटे भाई के ऊपर मांझी के इस हमले का बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने अपने अंदाज में जवाब दिया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी अपने बुढ़ापे का ख्याल रखें. बंद कमरे में मांझी क्या-क्या करते हैं मुझे सब पता है.
इसे भी पढ़ें –देश में कोरोना से रिकवरी रेट बढ़कर 95 फीसदी के करीब पहुंचा




