
New delhi: महाराष्ट्र के ठाणे से एक शख्स पर लोकल कोर्ट में जरूरी कागजात फाड़ने का मामला सामने आया है. इस कारण उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति काफी समय से परेशान था. कानूनी प्रक्रिया को झेलते हुए वह परेशान हो गया था.यह घटना सोमवार के दिन की है जब दिनेश बोरिचा नाम का एक शख्स कोर्टरूम में घुसा और वहां रखे हुए डाक्यूमेंट्स को फाड़ दिया. दिनेश वागला एस्टेट एरिया का रहने वाला है. उसे कागजों को फाड़ते देख कोर्ट के कर्मचारियों ने और वहां खड़े वकीलों ने उसे दबोच लिया.
इसे भी पढ़ें- कोडरमा: विशेष चेकिंग अभियान चलाकर की गयी 4 लाख रुपये के राजस्व की वसूली
इस कारण फाड़े कागज
गिरफ्तार होने के बाद दिनेश ने अदालत से कहा कि अब वो थक गया है. इसके साथ ही वह कानून और अदालतों में अपना विश्वास खो चुका है. इसलिए अपना गुस्सा दिखाने के लिए उसने कागजातों को फाड़ा. फ़िलहाल आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में युवक पर FIR दर्ज कर ली गयी है.
इसे भी पढ़ें- 55 वर्ष बाद दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं होंगे मुख्य अतिथि




