
Koderma: विशेष चेकिंग अभियान के तहत भारी वाहनों की जांच की गयी. इस क्रम में जुर्माना लगाकर उनसे वसूली भी की गयी. इस बारे में जानकारी देते हुए कोडरमा के सेल टैक्स अधिकारी मुकीम अहमद ने बताया कि आज बाघीटांड़ के समीप भारी वाहनों की जांच के क्रम में 4 लाख रूपये जुर्माना राशि वसूला गया है. उन्होंने बताया कि मालवाहक वाहनों के जांच के दौरान वाहन संख्या डब्लूबी37सी 5049 से 3,87,393 रूपये और वाहन संख्या बीआर 01जी 3938 से 35,238 रुपये राजस्व की वसूली की गयी.
इसे भी पढ़ें- पत्नी के साथ विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस छानबीन में जुटी
भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति
जांच अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों के कागजों की जांच की गयी. मुकीम अहमद ने कहा कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. भ्रष्टाचार के मामले में उनकी नीति जीरो टॉलरेंस की है. इसके साथ ही जीएसटी की हेरा-फेरी करने वालों पर भी उनकी नज़र है. मुक़ीम अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा जो राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है,उसे समय रहते पूरा किया जायेगा. इधर, जांच की खबर पाकर कई बड़े वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर चालक फरार हो गये.
इसे भी पढ़ें- सौरव गांगुली आज अस्पताल से घर लौटेंगे, फिलहाल मेडिकल संपर्क में रहेंगे




