National

किसान आंदोलन:किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी

New delhi: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का आज 43वां दिन है. लगातार विरोध कर रहे किसान दिल्ली के चारों ओर से ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं. किसानों ने दावा किया है कि इस मार्च में 60 हजार ट्रैक्टर शामिल हैं. बता दें यह मार्च सिंघु बॉर्डर से टिकरी, टिकरी से शाहजहांपुर, गाजीपुर से पलवल और पलवल से गाजीपुर तक निकाला जा रहा है.यातायात पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन के कारण चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद कर दिया है. नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, भोपुरा और लोनी बार्डर जैसे वैकल्पिक मार्ग का इस्तमाल करने की अपील की गयी है.

ट्रैक्टर रैली के पहले बढाई गयी सुरक्षा

किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान अलग-अलग जगहों पर रैली निकालने वाले हैं. मौसम ठीक नहीं रहने के कारण किसान 6 जनवरी की जगह 7 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- कोर्ट में जरूरी कागजों को फाड़ कर कहा, अब नहीं रहा कानून और अदालत पर विश्वास

पिछले चार दिनों में शहर हुई थी बारिश

भीषण ठंड, बारिश के बावजूद पंजाब, हरियाणा और देश के कुछ अन्य भागों के हजारों किसान पिछले 43 दिनों से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं. किसान कृषि कानूनों को निरस्त करने, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने तथा दो अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

सोमवार की बैठक रही थी बेनतीजा

प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही थी. किसान तीनों कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग पर डटे हुए हैं. राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसानों के आने के बाद से दिल्ली यातायात पुलिस अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शहर में सड़कों के बंद होने के बारे में लोगों को लगातार सूचनाएं दे रही है.
इसे भी पढ़ें-

Related Articles

Back to top button