
Jamshedpur : भारत का पहला और भरोसेमंद ओम्नीचैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा जमशेदपुर में शुरू हुआ. शहर का यह पहला इलेक्ट्रॉनिक्स डेस्टिनेशन रीगल स्क्वायर, खरकई लिंक रोड, गोपाल मैदान के सामने, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में शुरू हुआ है. टाटा स्टील के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्ट टीवी नरेंद्रन ने इस स्टोर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में अपना स्टोर शुरू करना क्रोमा के लिए मानो घर ही की बात है. लार्ज फॉर्मेट के स्टोर्स चलाने के विशेषज्ञ ओम्नीचैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर होने के नाते क्रोमा यहां 550 से ज़्यादा ब्रांड्स के 16000 से ज़्यादा उत्पाद प्रस्तुत कर रहा है. हेवी इंडस्ट्री के अग्रणी टाटा स्टील के इस शहर में होने की वजह से जमशेदपुर एक नामचीन औद्योगिक शहर है. टाटा स्टील होने के साथ-साथ जमशेदपुर इस क्षेत्र में शहरी आबादी वाला एक बड़ा शहर है. यहां करीबन 1000 औद्योगिक इकाईयां हैं. यह एक प्रमुख रेल और रोड जंक्शन है. एक संपन्न बिज़नेस हब होने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स के सर्वोत्तम उत्पादों को खरीदने की चाह रखने वाले उपभोक्ताओं की संख्या भी इस शहर में काफी ज़्यादा है.
8975 स्क्वायर फीट में बना है शोरूम
8975 स्क्वायर फ़ीट की विशाल जगह पर दो लेवल्स पर बनाए गए इस स्टोर में उपभोक्ताओं को अपने मनचाहे उत्पादों की सबसे नयी और आधुनिक श्रेणी को देखते हुए क्रोमा एक्सपर्ट्स से उन उत्पादों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी. टीवी, स्मार्टफोन, डिजिटल डिवाइसेस, कूलिंग सोलूशन्स, घरेलू उपकरण, ऑडियो और उससे जुड़ी एक्सेसरीज़ जैसे कई उत्पाद यहां रखे गए हैं. क्रोमा की बिक्री के बाद की सेवाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है. स्टोर असोसिएट्स से एक्सपर्ट एडवाइस लेने की भी सुविधा यहां मिलेगी.
क्रोमा इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री अविजित मित्रा ने कहा कि अतुलनीय भारत के औद्योगिक इतिहास का दूसरा नाम है जमशेदपुर. इस मशहूर शहर में हमारा पहला स्टोर शुरू करना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है. जमशेदपुर के उपभोक्ताओं का स्वागत करने के लिए हमारी टीम उत्सुक है. उनके लिए क्या सही रहेगा यह समझकर वही चुनने में उनकी सहायता करने में हमें बड़ी ख़ुशी होगी. हम इस शहर के लिए गैजेट्स की बहुत बड़ी और सबसे नयी रेन्ज लेकर आएंगे, जिनमें भारत में लॉन्च होने वाले नए आधुनिक गैजेट्स भी होंगे. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हम हमारे उपभोक्ताओं को बिक्री-पश्चात सेवाएं, इंस्टालेशन और वारंटी के अनुभव प्रदान करके उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ी हर चाह और हर मांग को पूरा करने वाला वन-स्टॉप-शॉप बनेंगे. क्रोमा बिष्टुपुर स्टोर सप्ताह के सभी दिन सुबह 10.30 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा.




