JamshedpurJharkhandSports

Jamshedpur : 21 से 24 दिसंबर तक शहर में टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप का आयोजन

Jamshedpur : जमशेदपुर मे एक बार फिर से गोल्फ का रोमांच शहर वासियों को देखने को मिलेगा, जहाँ टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2022 का आयोजन शहर मे आगामी 21 से 24 दिसंबर को होने जा रहा है. साल के अंत मे हर वर्ष जमशेदपुर के गोलमुरी एवं बेलडीह गोल्फ कोर्स मे इसका आयोजन होता है, जहाँ देश भर के अलावे विदेशों से भी गोल्फ खिलाड़ी शामिल होते है. इस वर्ष तीन करोड़ की इनामी राशि रखी गई है. इससे पूर्व मंगलवार को आयोजकों के द्वारा चैंपियनशिप की जानकारी मीडिया से साझा की गई. मौके पर मौजूद टाटा स्टील के विपी सह जमशेदपुर गोल्फ के कप्तान संजीव पॉल ने कहा की साल भर इस चैंपियनशिप का इंतज़ार गोल्फ के खिलाडियों को रहता है और टाटा स्टील इसका आयोजन कर गर्व महसूस करती है. पी.जी.टी.आई के संयुक्त तत्वाधान मे इसका आयोजन किया जाता है. शहर के दोनों गोल्फ कोर्स यानी बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स मे खेल आयोजित होंगे वही विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह बेलडीह गोल्फ कोर्स मे 24 दिसंबर को आयोजित होगा, उन्होने इस चैंपियनशिप मे शामिल होने वाले सभी खिलाडियों को अपनी शुभकामनायें भी दी है.

Related Articles

Back to top button