ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : नक्सलियों ने कई जगहों पर पोस्टरबाजी कर दिखायी सक्रियता, पुलिस अलर्ट

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने कई जगहों बैनर और पोस्टबाजी की हैं. इसमें 21 से 27 सितंबर तक संगठन का 18 वां वर्षगांठ पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाए और सफल करने की बात कही गई है. साथ ही, नक्सलियों के पोस्टर पर विश्व के तमाम मार्क्सवादी- लेनिवादी माओवादी पार्टियों की एकता से जुड़े स्लोगन लिखे गए हैं. इसी तरह बैनर भी लगाया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे हुए हैं. नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफ्फसिल थाना के बड़ा गुईया, माईलपी, पढ़ावीर, भुइयां भाषा आदि नक्सल प्रभावित गांव में पोस्टर और बैनर लगाए हैं. नक्सलियों की इस सक्रियता को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है. नक्सलियों द्वारा बैनर लगाने और पोस्टरबाजी करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बैनर-पोस्टर को जप्त कर लिया. बता दें कि जिले सहित आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इससे नक्लसी बैकफुट पर हैं. माना जा रहा है कि इसी को लेकर संगठन के वर्षगांठ पर नक्सलियों ने क्षेत्र में बढ़चढ़कर अपनी सक्रियता दिखाने की कोशिश की है.

18 वें वर्षगांठ को सफल बनाने की अपील

माओवादियों के स्थापना दिवस पर किए पोस्टरबाजी में लिखा गया है कि संगठन के 18 वें  वर्षगांठ को उत्साह के साथ पालन करे. गौरतलब है की 21 सितंबर 2004 को नक्सली संगठन सीपीआइएमएल, पीपुल्स वार ग्रुप एवं एमसीसीआई का विलय हुआ था. तब तीनों संगठन ने मिलाकर भाकपा माओवादी नामक नक्सली संगठन की स्थापना की गई थी. तब से उस संगठन का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 21 से 27 सितंबर तक सप्ताह भर मनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-पलामू : चैनपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के पति गांजा के साथ गिरफ्तार,निशानदेही पर दो और धराए

Related Articles

Back to top button