JamshedpurJharkhand

Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया वॉकर एवेन्‍यू का उदघाटन, ये रही खास‍ियत

Jamshedpur: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कदमा-सोनारी वॉकर एवेन्यू का उदघाटन क‍िया. पूर्वी भारत में यह पहली सड़क है जो चलने के साथ ही दौड़ने, वाकिंग-जॉगिंग करने, साइक्लिंग करने और ओपन जिम में कसरत करने की सुविधाओं से लैस है. केएस लिंक रोड (कदमा सोनारी) की सड़क की दीवारों की कलाकृतियां भी काफी मोहक है. इन कलाकृतियों में चित्रकारी के साथ भित्ति चित्र (म्यूरल्स) और पोल पेटिंग्स के आकर्षण हैं. लगभग दो किलोमीटर की इस सड़क को साढ़े तीन मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया गया है.
उदघाटन के मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ ही टाटा स्टील और जुस्को के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर टाटा स्टील से वार्ता की थी उसी के तहत वॉकर एवेन्यू का न‍िर्माण कि‍या गया है. इसी तरह मानगो में भी ओपन जिम, वाकिंग रोड एवं अन्य तरह की सुव‍िधाएं मुहैया करायी गई है.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Accident: साकची में स्‍कूटी व बाइक की टक्‍कर, युवती और युवक घायल

Related Articles

Back to top button