
Ranchi ; डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव ने पैथोलॉजी के नये एचओडी का कार्यभार संभाल लिया है. एक मई को ही उन्हें एचओडी का प्रभार सौप दिया गया था. शुरुआत से ही साधारण रहन -सहन एवं उच्च विचार के धनी रहे डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव ने एमबीबीएस के लिए 1976 में डीएमसीएच दरभंगा में दाखिला लिया.
इसके बाद अपनी एमडी पैथोलॉजी की पढ़ाई के लिए पीएमसीएच पटना में 1988 में दाखिल हुए. शिक्षक के रूप में पहली बार एसकेएमसीएच मुज़फ़्फ़रपुर में ट्यूटर के रूप मे दो साल 1996-1997 तक सेवा देने के बाद उन्होंने 1996 में रिम्स रांची, जो कि उस समय आरएमसीएच हुआ करता था में ट्यूटर के रूप में नियुक्त हुए.
तब से लगातार 25 वर्षों से रिम्स में सेवा दे रहे हैं. कोरोना के कठिन दौर में भी रोज़ाना समय से पहुंचना, स्टूडेंट्स और डॉक्टरों का उत्साह बढ़ाना और उनको ड्यूटी देना ताकि लोग कोरोना से कम संक्रमित हों. संगीत के शौकीन डॉ अजय एक संवेदनशील इंसान भी हैं और हमेशा से ही लोगों की मदद करते हैं.




