
Deoghar: विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय कुशमिल शाखा के सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानव व जीव जंतु सभ्यता को बचाये रखने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण और बची हुई वन संपत्ति का संरक्षण करना है. अधिकाधिक वृक्षारोपण व पेड़ों का संरक्षण ही इस धरा पर जीवन के अस्तित्व को बचाये रखने में सक्षम है. वरना हम मनुष्य अपने प्रदुषित कर्मों से स्वयं ही इस सृष्टि का विनाश रच रहे हैं. पुस्तकालय परिसर के आसपास पौधे फल और फूलों के पौधे लगाये गये जहां उनका संरक्षण और नियमित देखभाल की जायेगी. हमारा लक्ष्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, उन्हें वृक्ष बनने तक तथा उसके बाद भी उनका संरक्षण करना है. वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुस्तकालय के सक्रिय सदस्यों शिवनंदन राजहंस, अमित राजहंस, केशव मिश्र, अभिषेक बर्णवाल, सागर राउत, राजीव कुमार, विकाश कुमार, नितेश राजहंस, माधव मिश्र, रौशन कुमार आदि ने पौधा लगा कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
इसे भी पढ़ें: देवघर में स्वास्थ्य विभाग में सुरक्षा गार्डों को हटाने का मामला सवालों के घेरे में




