
Ranchi: राज्य सरकार ने 15 नवंबर तक हर हाल में एक लाख कुंआ का निर्माण का लक्ष्य ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की समीक्षा की है, यह पाया कि कुंआ निर्माण की यह योजना काफी धीमी चल रही है. इसके काम में तेजी लाने को कहा गया है.
सभी जिलों व प्रखंड-पंचायत स्तर पर अधिकारियों को कहा गया है कि वे लाभुकों से संपर्क करके काम में तेजी लाये. सीएम ने इसके अलावा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधे लगाने के साथ उसके रख-रखाव एवं संरक्षण की पूरी व्यवस्था भी करने को कहा है. ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पीएम आवास की लंबित 34 हजार योजनाओं को पूरा करने का भी टारगेट दिया है.




