
Ranchi: राज्य में नयी सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो गयी है. हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश कर दिया है. 28 नवंबर को वह शपथ लेंगे. इसी दिन से सरकार काम करना शुरू कर देगी. इधर आचार संहिता की बंदिश भी अब हट चुकी है. राज्य में विकास योजनाओं को रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गयी है. सभी विभाग योजनाओं की स्वीकृति और योजनाओं को लेकर सभी विभाग टेंडर की प्रक्रिया में जुट गए हैं.
सड़क-पुल-भवन निर्माण की योजनाओं के टेंडर भी आमंत्रित किए जायेंगे. संबंधित विभागों में इसकी तैयारी चल रही है. पथ निर्माण विभाग में ही 1000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का निविदा जारी किया जायेगा.इसके अलावा रांची में कांटाटोली चौक से रिम्स तक बनने वाले 630 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर निर्माण की भी स्वीकृति दी जायेगी. नई सरकार के गठन होने के बाद कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रशासनिक मंजूरी मिलेगी. कैबिनेट से भी स्वीकृति ली जायेगी.
इन योजनाओं के लिए टेंडर
गिरिडीह बाइपास फेज दो टूंडी तरफ, दुमका-मसिलया-कुंडहित नाला पथ का राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य
हरमू फ्लाईओवर, जमशेदपुर जिला में किताडीह बागबेड़ा रिंग रोड, 5.77 किमी, किताडीहल सदर अस्पताल पथ, धाघीडीह जेल से मतलाडीह पिरा, केरवाडुंगरी से जमशदपुर मुख्य पथ, केरवाडुगर से यूसीआईएल पथ, जाहेरथान भुदरूडीह फुटबॉल मैदान से, राजनगर जुगसलाई, टाटा हाता मुख्य पथ तुरामडीह से बेयांगडीह नीलडुंगरी पथ.लचरागढ़-ओरगा पथ, हंटरगंज-चतरा पथ.




