
Palamu : भाजपा पलामू की बैठक स्थानीय जिला कार्यालय में गुरुवार को हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की एवं संचालन महामंत्री श्याम बाबू ने किया. बैठक में 21 अगस्त को राज्य सरकार के खिलाफ जिले के सभी 21 मंडल मुख्यालयों में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विरोध प्रदर्शन की तैयारियों एवं रूपरेखा पर चर्चा हुई.
वहीं जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि हेमंत सरकार में विकास कार्य बिल्कुल ठप है एवं इस सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की विकास योजनाओं को भी बंद कर दिया है.
इसे भी पढ़ें :मुनव्वर राणा के फिर बिगड़े बोल, हिंदुस्तान में तालिबान से ज्यादा क्रूरता, डरने की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ही अपितु ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग भी खूब फल फूल रहा है. कहा कि इस सरकार में जनता त्रस्त है और इस सरकार की ईंट से ईंट बजा देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है.
इसे भी पढ़ें :10-15 दिनों में बढ़े कोरोना के मामले तो टीमें होंगी तैनात
मौके पर श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडे, अशोक सिंह, मंगल सिंह, उदय शुक्ला ने भी विरोध प्रदर्शन को जोरदार-धारदार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.
मौके पर धर्मेंद्र उपाध्याय, रीना किशोर, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र तिवारी, सीटू गुप्ता, धीरेंद्र दुबे, संतोष सिंह, मंजू गुप्ता, रेनू देवी, मनोज दुबे, संटू सिंह, अजय सिंह, राकेश तिवारी समेत जिले के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :मजदूर के खाते से 20 लाख का ट्रांजेक्शन, CYBER अपराधियों की ये है नयी तरकीब




