Giridih

गिरिडीह तैलिक साहू महिला समाज ने किया सावन महोत्सव का आयोजन

Giridih: गिरिडीह तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ ने शनिवार की शाम के द्वारा साहू समाज भवन में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम महिला अध्यक्षा श्रीमती सुचिता देवी की अध्यक्षता में मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री बाल गोविंद साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री उमा चरण प्रसाद साहू, एंव उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार साहू, श्री हरगौरी साव, श्री प्रदीप कुमार साहू, और अतिथि के रूप में महासचिव श्री धर्म प्रकाश, कोषाध्यक्ष श्री दीपक कुमार गुप्ता, श्री अरुण कुमार साव आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और महिला अध्यक्षा सुचिता देवी एंव महासचिव विनीता साह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एंव दानवीर  भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया.आगे का कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई.महिला  अध्यक्षा और वक्ताओ के द्वारा सावन महोत्सव पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा गया कि सावन माह सबसे पवित्र माह होता है इस माह में सभी  भक्त शिव भक्ति और शिव अराधना में लीन रहते हैं. वर्षा ऋतु होने के कारण पृथ्वी पर  हरियाली ही हरियाली  देखने को  मिलता है. कार्यक्रम में मंच संचालन उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी और संगठन मंत्री डोली कुमारी ने किया  . सावन महोत्सव के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता , नारी सौन्दर्य प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया, प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडली  कमला  कुमारी, मीरा देवी, गीता देवी, डा. इन्दू कुमारी, विभा प्रकाश, प्रमिला देवी, और सुचिता देवी  एंव  विनीता साह के द्वारा किया गया. सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार एंव प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. और साहू सभा की सभी महिला सदस्या  को महिला अध्यक्षा के द्वारा उनके  समाज में  योगदान और सराहनीय प्रयास के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के मौके पर कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, युवा अध्यक्ष सोनी साह, रानी कुमारी, युवा सचिव रुवी कुमारी ,शिम्पी साहा, शुषुमि्ता साह,सयुक्त सचिव पिंकी साह, आरती देवी, जंयती देवी, सुनीता देवी,रेखा देवी, मुक्ति साव, कुमारी कंचन , रंजू देवी, रजनी देवी,किरण देवी, पूनम देवी, ज्योति देवी, सहित काफी संख्या में महिलाऐं बच्चे एवं  समाज के लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:

Related Articles

Back to top button