
Ranchi : भाजपा के मुख्य सचेतक रहे विधायक राधाकृष्ण किशोर को पांचवीं विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी हो गये हैं. आज उन्होंने आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से औपचारिक मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने आजसू पार्टी ज्वाइन किया है. अभी उनकी ज्वाइनिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.जल्द ही उनके नाम की घोषणा की जायेगी.
खबर ये भी आ रही है कि खूंटी के पूर्व बीजेपी सांसद कड़िया मुंडा के पुत्र अमरनाथ मुंडा ने सुदेश महतो से मुलाकात की है. इस बारे में खूंटी से आजसू के टिकट पर अमरनाथ मुंडा के चुनाव लड़ने संभावना जतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection : गठबंधन की घोषणा से पूर्व ही लोहरदगा की आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने भरा पर्चा
बीजेपी से टिकट मिलने की थी उम्मीद
गौरतलब हो कि छतरपुर विधायक रहे राधाकृष्ण किशोर को 2019 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा से ही टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पहली सूची जारी होने के बाद उन्हें टिकट नहीं मिला. इसी के बाद उन्होंने आजसू से संपर्क साधा.
राधा कृष्ण किशोर को लेकर ऐसी चर्चा रही कि वे बीजेपी सरकार में मंत्री पद ना मिलने से नाराज चल रहे थे. उन्होंने ऐसा सोचा नहीं था, कि उनका टिकट ही कट जायेगा. कांग्रेस से जदयू, फिर जदयू से कांग्रेस और फिर बीजेपी में आए राधा कृष्ण किशोर छतरपुर विधानसभा की राजनीति करते हैं. इन्होंने 2000 में संयुक्त बिहार के वक्त कांग्रेस से चुनाव लड़ा था.
जहां वे तीसरे नंबर पर थे. लेकिन जदयू से 2005 में लड़ते हुए इन्होंने राजद की पुष्पा देवी को 16433 वोटों से हराया. इसे राजनीति की तकदीर ही कहेंगे, इसी पुष्पा देवी को 2019 के चुनाव में बीजेपी ने छतरपुर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है. 2009 में श्री किशोर कांग्रेस से चुनाव लड़े और तीसरे नंबर पर रहे. लेकिन 2014 में बीजेपी से चुनाव लड़ते हुए इन्होंने राजद के मनोज कुमार को 5881 वोटों से हराया.
इसे भी पढ़ें – #BJP: 52 सीटों में 10 सीटिंग विधायकों का टिकट कटा, जिसमें तीन हार्डकोर बीजेपी, जानें सबका प्रोफाइल




