JamshedpurJharkhand

एनएसजी की कार रैली देखने टाटा की सड़कों पर उमड़ा लोगों का हुजूम, लगे भारत माता के जयकारे

Jamshedpur : देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुदर्शन भारत परिक्रमा पर निकली एनएसजी कमांडो की कार रैली को देखने के लिए शहर की सड़कों पर शनिवार को लोगों का हुजूम उमड़ा. खासकर बिष्टुपुर गोलचक्कर पर रैली देखने को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. लोग सुबह से ही रैली का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही रैली पहुंची लोगो ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए. उनके देश भक्ति भावना देखते ही बन रही थी. देश की सुरक्षा की खातिर जान की बाजी लगा देने वाले नौजवान कमांडो टाटा मोटर्स की काली रंग की हैरियर कार में सारे लोग सवार थे. उनके हाव भाव और आकर्षक रैली देखकर लोग बेहद प्रभावित नजर आए

कोलकाता के लिए रवाना हुई रैली

इससे पहले बिष्टुपुर थाना के पास स्थित टाटा स्टील के मुख्य गेट से सुबह 9 बजे इस रैली को कोलकाता के लिए रवाना किया गया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट चाणक्य चौधरी ने झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया. उसके बाद बिष्टुपुर पोस्टल पार्क, टाउन इलेक्ट्रिक गोलचक्कर, मोदी पार्क, बागे जमशेद गोलचक्कर, उपायुक्त कार्यालय, मानगो गोलचक्कर, से रैली डिमना गोलचक्कर तक गई. वहां से सीधे यह रैली बहरागोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो गई. इस रूट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. रैली में कुल 18 गाड़ियां शामिल थी.

इसे भी पढ़ें – गूगल पर जॉब सर्च करना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने नाबालिग से ठग लिये 93 हजार

Related Articles

Back to top button