Crime NewsGiridihNEWS

गिरिडीह के डुमरी में गोवंश लदे नागालैंड नंबर के कंटेनर को खुद चला रहा था कसाई, पुलिस ने किया जब्त

Giridih: जीटी रोड और नेशनल हाईवे से अब भी बड़े पैमाने पर गोवंश और प्रतिबंधित मांस की तस्करी जारी है लेकिन गिरिडीह पुलिस की सक्रियता इन तस्करों को जेल भेज रही है. इसी क्रम में जिले के डुमरी और निमियाघाट थाना पुलिस ने बुधवार को नागालैंड नंबर का गोवंश लोड कंटेनर जब्त किया. जब्त कंटेनर को एक कसाई ही चला रहा, पुलिस की माने तो गिरफ्तारी के बाद कशाई सब्बीर कुरेशी ने पूछताछ में कबूला है उसके खिलाफ हजारीबाग में गोवंश तस्करी का केस दर्ज है और वो हजारीबाग में जेल जा चुका है. कुछ दिन पहले वो जेल से मुक्त होने के बाद गोवंश के दूसरे खेप को वो अपने गांव बिहार के भभुआ जिले के बेल्लोरी गांव के कसाई खाना ले जा रहा था.

एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में डुमरी थाना इलाके के कुलगो टोल प्लाजा के समीप 54 गोवंश लोड एक बड़े कंटेनर को जब्त किया। तो इस कंटेनर के साथ प्रतिबंधित गोमांस के तस्कर सब्बीर कुरेशी को भी दबोचा गया। पूछताछ में ही सब्बीर ने बताया की बरामद 54 गोवंश कसाई खाना भेजने की तैयारी थी। लेकिन इसे पहले ही दो थानों की पुलिस ने आरोपी सब्बीर को दबोचने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी सब्बीर कुरेशी बिहार के भभुआ जिले के बिलौरी गांव का रहने वाला है और सारे गोवंश को काटने के लिए अपने भभुआ जिले के गांव ले जा रहा था.

पुलिस ने आरोपी गोमांस तस्कर के पास से रस्सी और एक मोबाइल भी जब्त किया है। लेकिन कंटेंटनर ने आरोपी द्वारा ठूस ठूस कर गाय, बछड़े और बैल के साथ बाछी को लेकर जा रहा था। कंटेंटनर में 37 बैल, 11 गोवंश, चार बछड़ा और दो बाछी लोड थे। फिलहाल सारे गोवंश को मधुबन गोशाला भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button