
Palamu : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के चुकरू गांव में ओझा गुणी के आरोप में एक सौ वर्षीय बुजुर्ग जगरनाथ सिंह पर जानलेवा हमला किया गया. आरोपियों ने बुजुर्ग को लाठी-डंडा और हसुआ से मारकर लहुलुहान कर दिया. आनन फानन में बुजुर्ग को इलाज के लिए सोमवार को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बीच बचाव करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग की पत्नी कुंती देवी की भी पिटायी की.
जगरनाथ सिंह के दामाद ने बताया कि सन्नाटा पाकर गांव ही के गुलाब सिंह, ललिता देवी, विमला देवी, रानी देवी, जोगिंदर शर्मा लाठी-डंडा और हसुआ लेकर आए और हमला बोल दिया.
इसे भी पढ़ें – सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे नगर आयुक्तः मेयर
दामाद ने कहा कि आरोपियों में एक के बच्चे को मिर्गी की बीमारी है, लेकिन लोग उस बीमारी को भूत प्रेत बाधा मानते थे और जगरनाथ सिंह पर तंत्र विद्या से प्रभावित करने का आरोप लगाते थे. बीती रात मौका देखते ही हमला बोल दिया. पीठ, पैर और बांह पर जख्मी के निशान मिले हैं.
सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने बुजुर्ग का बयान लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
इसे भी पढ़ें – छलावा है हेमंत सरकार की नियोजन नीतिः बाबूलाल मरांडी




