Bihar

पटना : घूस लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा

Patna : राजधानी से सटे धनरूआ में विजिलेंस की टीम ने सोमवार को घूस लेते रंगे हाथ धनरूआ के राजस्व कर्मचारी उमा प्रसाद को पकड़ा. प्रसाद ने एक महिला से उसके खरीदे गये जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) करने के नाम पर 4 हजार रुपए की डिमांड की थी. इस मामले की कंप्लेन मिलते ही विजिलेंस की टीम कार्रवाई की और 4 हजार रुपए घूस लेते अधिकारी को गिरफ्तार किया.

उमा प्रसाद धनरूआ अंचल के हल्का नंबर 1, 3, 5 का जिम्मा संभाल रहे थे. साथ ही इन्हें वर्तमान में सर्किल इंस्पेक्टर का प्रभार भी मिला था.

इसे भी पढ़ें – दीपक प्रकाश ने विधानसभा में मंदिर और सरना स्थल के लिए भी मांगा स्थान

दरअसल, गौरीचक थाना के तहत फजलचक गांव के रहने वाले अनिल कुमार सिंह ने पटना स्थित विजिलेंस मुख्यालय में शिकायत की थी कि 1 सितंबर को इन्होंने विजिलेंस के अधिकारियों से मिलकर बताया था- ‘मेरी पत्नी फूलमति देवी के नाम जमीन है. इसका म्यूटेशन होना है. इसके लिए काफी पहले ही ऑनलाइन अप्लाई की गयी थी.

बावजूद इसके वो लंबे समय तक पेंडिंग पड़ा है. जब इसके लिए राजस्व कर्मचारी से मिले तो उन्होंने 4 हजार रुपए की डिमांड की.

विजिलेंस के डीएसपी सत्यनारायण राम ने इस मामले की जांच की और पड़ताल में मामला सही मिला. जिसके बाद कार्रवाई की गयी.

इसे भी पढ़ें –20 महीने में 2725 महिलाएं हुईं दुष्कर्म की शिकार, डायन हत्या की भेंट चढ़ीं 41 महिलाएं

Related Articles

Back to top button