
Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की नियोजन नीति पर सवाल उठाये हैं. इसे छलावा बताया है. विधानसभा सत्र के बाद सदन के बाहर सोमवार को उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने में लगी है. चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा था कि जिलों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में स्थानीय को प्राथमिकता दी जायेगी. पर भाषायी विवाद में जान बूझ कर उसने नियोजन नीति को उलझा दिया है. युवाओं को नियोजन नीति से लाभ मिलना संदिग्ध है.
इसे भी पढ़ें –20 महीने में 2725 महिलाएं हुईं दुष्कर्म की शिकार, डायन हत्या की भेंट चढ़ीं 41 महिलाएं
लोकतंत्र के मंदिर में संविधान की पूजा
बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में नमाज के लिए एक अलग कमरा आवंटित किये जाने पर निराशा जतायी. कहा कि इस फैसले को हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए. यह कतई वैधानिक नहीं.
लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में केवल बाबा साहब के संविधान को पूजा जाना चाहिए. किसी और धर्म, संप्रदाय विशेष के लिए विधानसभा में राजनीति अशोभनीय है.
इसे भी पढ़ें – सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे नगर आयुक्तः मेयर




