Lead NewsNationalNEWS

PM Kisan Samman Yojana: किसानों के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी 13वीं किस्त, 8 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त के रूप में सोमवार को आठ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16,800 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त जारी करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम किसान और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों समेत लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि सचिव मनोज आहूजा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे.

कृषि मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

 कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किश्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे. उन्होंने बताया कि 27 फरवरी 2023 को दोपहर तीन बजे पीएम मोदी कर्नाटक के बेलगावी से 8 करोड़ से अधिक किसानों को 13वीं किस्त जारी करेंगे.

अक्टूबर 2022 में जारी की गई थी 12वीं किस्त

पीएम-किसान योजना की 11वीं किस्त मई, 2022 में जारी की गई थी जबकि 12वीं किस्त अक्टूबर, 2022 में जारी की गई थी.

अभी तक कुल 2.25 लाख करोड़ किए गए हैं जारी

योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को कुल 2.25 लाख करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है. इनमें से 1.75 लाख करोड़ रुपये कोविड-19 काल में किसानों को कई किस्तों में दिए गए थे.

2018 में शुरू की गई थी योजना

यह योजना फरवरी, 2019 में पेश की गई थी लेकिन इसे दिसंबर 2018 से प्रभावी माना गया था.

हर चौथे महीने ट्रांसफर किए जाते हैं 2,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने पर 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में प्रतिवर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ दिया जाता है. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ का रण: उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरु, मैदान में 18 प्रत्याशी, वेब कैम से हो रही निगरानी

Related Articles

Back to top button