ChatraJharkhandNEWSSimdegaSports

5वीं सीनियर राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर चतरा की टीम सिमडेगा रवाना

Chatra : हॉकी झारखंड व टाटा स्टील तथा खेल,कूद, युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पांचवी सीनियर हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने चतरा जिला से पहली बार टीम सिमडेगा रवाना हुई. बालक व बालिका वर्ग की 29 सदस्यीय टीम को उपायुक्त कार्यालय के समीप से जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी व जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर हॉकी चतरा के सचिव राकेश कुमार सिंह, जिला ओलंपिक एशोसिएशन के उपाध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा व कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित थे.

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि चतरा के इतिहास में यह पहला मौका है जहां खिलाड़ी पहली बार किसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते हुए अपना जलवा बिखेरेंगे. उन्होंने कहा कि आगे भी इस सिलसिले को बरकरार रखने के निमित्त जिला प्रशासन व सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा. दूसरी ओर जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी ने इस पल को एक गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि चतरा जिलावासियों के लिए यह एक गर्व का विषय है जहां चतरा के इतिहास में पहली बार किसी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में यहां की टीम हिस्सा ले रही है. इसके लिए उन्होंने आयोजकों के प्रयास की सराहना की.

इसे भी पढ़ें: रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में देशी शराब और स्प्रिट जब्त

Related Articles

Back to top button