JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

नक्सल मामले की समीक्षा में डीजीपी का निर्देश, नक्सलियों के अवैध उगाही पर अंकुश लगाएं एसपी

Ranchi : डीजीपी अनुराग गुप्ता मंगलवार को राज्य में वर्तमान वामपंथी उग्रवाद परिदृश्य, सक्रिय नक्सलियों से जुड़े गतिविधि एवं Splitter Groups पर की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा की. डीजीपी पुलिस चाईबासा, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, लातेहार एवं पलामू एसपी को नक्सलियों के विरूद्ध ठोस रणनीति बनाकर राज्य को नक्सलमुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा नक्सलियों के लिये सभी एसपी को प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है, साथ ही उन्होंने लगातार चलाये जा रहे अभियान के दौरान राज्य एवं केन्द्रीय बलों के आपसी संबंध, एक दूसरे से सहयोग एवं प्राप्त आसूचना पर तत्काल कार्रवाई के बिन्दु पर काफी जोर दिया तथा चरण-बद्ध एवं समय-बद्ध तरीके से नक्सलियों पर कारगर कार्रवाई के रूप-रेखा तैयार करने एवं नक्सलियों पर शिकंजा कसने के लिए नक्सलियों की अवैध उगाही पर सभी एसपी को हर हाल में अंकुश लगाने का निर्देश दिया.

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चल रहे इस बैठक में आईजी अभियान ने समीक्षा बैठक के एजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा की. विशेष शाखा के आईजी ने प्राप्त सूचना एवं सभी सक्रिय नक्सली, नक्सली संगठन से जुड़े गतिविधि एवं Splitter Group की संपूर्ण विवरणी प्रस्तुत किया. डीजीपी राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत पिकेटों के वर्तमान संख्या की स्थिति एवं उसकी अवश्यकता, सभी महत्वपूर्ण नक्सली, Splitter समूहों के प्रोफाइल का रखरखाव, यदि कोई महत्वपूर्ण नक्सली, जो जमानत पर रिहा हुआ हो, उसकी गतिविधि पर नजर बनाये रखने, पुलिस पोस्टों का सुरक्षा ऑडिट, नक्सली के समर्पण राशि के भुगतान की स्थिति, मुआवजा राशि का बकाया भुगतान, फरार नक्सलियों की संपत्ति की कुर्की किये जाने के संबंध में, पुलिस, सीएपीएफ पिकेट को दुश्मन के बारे में पता है या नहीं, नक्सली के खिलाफ खुफिया जानकारी एकत्र करने और खुफिया जानकारी साझा करने में यदि कोई समस्या हो, राज्य के नक्सली क्षेत्रों में मोबाइल संचार तथा महत्वपूर्ण सड़क पुल, पुलिया की स्थिति के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान पुलिस मुख्यालय सभागार से एडीजी अभियान डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, आईजी साकेत कुमार सिंह, रांची जोनल आईजी अखिलेश झा, आईजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, रांची रेंज के डीआईजी अनुप विरथरे, जैप डीआईजी मयूर पटेल कनैयालाल, एसआईबी डीआईजी कार्तिक एस, आईबी के संयुक्त उपनिदेशक उत्कर्ष प्रसून, एसपी अभियान अमित रेणु तथा Video Conferencing के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, सीआरपीएफ डआईजी, सभी क्षेत्रीय डीआईजी, डीआईजी जेजे एवं एसपी चाईबासा, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, लातेहार ओर पलामू ने भाग लिया.

Related Articles

Back to top button