
Ranchi : राज्य सरकार ने इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया था, लेकिन नयी नियुक्तियां अब तक शुरू नहीं हो पायी हैं. नियोजन नीति, भाषायी विवाद के बीच सरकारी रस्मो रिवाज जारी है. राज्य के युवा सड़कों पर लगातार उतर कर आवाज बुलंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिये भी सरकार से अपना हक मांग रहे हैं. अब प्रदेश कांग्रेस ने नियुक्ति वर्ष पर आशंका जतायी है. इस दिशा में सरकार को अपनी गति तेज करने की अपील की है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंडी युवाओं के ट्विटर पर रोजगार मांगे जाने के विषय पर संज्ञान लिया है. ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से कहा है कि युवाओं की मांग जल्द से पूरी की जानी चाहिये. सरकार द्वारा घोषित नियुक्ति का वर्ष दिसंबर में समाप्त हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें :Gumla: बाल मजदूर मुक्ति संस्थान के अधिकारी मिथिलेश साहू की ऑफिस में घुसकर नृशंस हत्या, पहले गोली मारी फिर गला रेता
आदिवासी मूलवासियों के हितों पर असर
झारखंडी युवा ने ट्विटर के जरिये शिकायत की है कि सीएम ने आदिवासी मूलवासी सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति को रोके रखा है. मूलवासी, आदिवासियों को रोजगार दिये जाने की घोषणा का अखबारों में इश्तेहार डालकर काम चलाया जा रहा है. सरकार युवाओं को महज मनरेगा में ही रोजगार देने का इरादा रखती है.
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी @jharkhandiyuva की माँग को जल्द से जल्द पूरा करें ।आपके द्वारा घोषित नियुक्ति का वर्ष दिसंबर ख़त्म हो जाएगा । https://t.co/IcBBWvwTE4
— Rajesh Thakur INC (@RajeshThakur440) September 14, 2021
वादाखिलाफी और विश्वासघातः एसोसिएशन
झारखंड यूथ एसोसिएशन के शफी इमाम के मुताबिक हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात किया है. इस सरकार से उम्मीद थी कि वह युवाओं के कैरियर को संवारने, आगे बढ़ाने में कारगर साबित होगी. पर यूपीए सरकार ने युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरा है. राजधानी से लेकर अलग अलग जिलों में युवाओं ने धरना, आंदोलन के जरिये सरकार के पास अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है पर सरकार लगातार खिलवाड़ करती जा रही है. नियुक्ति वर्ष की बात कह कर उसने ठेंगा ही दिखाया है. अब तीन महीने में एक भी नियुक्ति किसी की होगी, इस पर संदेह ही है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : बैंक ग्राहकों को RBI ने दी बड़ी राहत, जल्दी कराये ये काम नहीं तो A/C होगा फ्रीज




