
Jamshedpur : गोलमुरी टुईलाडूंगरी निवासी आरडी राजू लोगों के लिए मिशाल बन चुके हैं. वे दोनों आंखों से दिव्यांग होने बाद भी आसपास के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रकार का प्रशिक्षण दे चुके हैं. अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मोमबत्ती और अन्य सामग्री बनाकर बाजारों में बिक्री करते हैं. उन्होंने क्षेत्र के लगभग एक हजार से अधिक लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार जैसे फिनाइल बनाने और कैंडल बनवाने का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ रहे हैं. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत उनके घर पहुंचकर उनके द्वारा बनाए गए मोमबत्ती और मॉडल दीया खरीदकर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया. इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता पंकज सिन्हा भी मौजूद थे.




