JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

सहायक पुलिसकर्मियों का करीब माह से जारी आंदोलन समाप्त, 60 दिनों में मांगों पर निर्णय

Ranchi : लगभग एक महीने से मोरहाबादी मैदान में चल रहे सहायक पुलिस कर्मियों का आंदोलन आज समाप्त हो गया है. पुलिस महा निरीक्षक (मानवाधिकार) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सहायक पुलिस कर्मियों ने आंदोलन को समाप्त करने पर सहमति जतायी है.

इसे भी पढ़ेंःबाबूलाल का नियुक्ति वर्ष पर सवाल, कहा- झूठे वादों में भी हो रहा भ्रष्टाचार का खेल

इससे पहले सहायक पुलिसकर्मियों की ओर से जो 8 सूत्री मांग रखी गयी है, उनपर अगले 2 महीने यानी 60 दिन में निर्णय लेने की बात कही गयी है. सरकार की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है.

 

सहायक पुलिस कर्मियों की ओर से जो मांग पत्र सौंपा गया है उसमें सहायक पुलिस कर्मियों की सेवा, उनके मानदेय और राज्य स्तर पर यूनिफॉर्म सर्विस रिजर्वेशन लागू करने की बात कही गयी है. साथ ही कहा गया है कि दुर्घटना होने पर शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सकीय परीक्षा में छूट दी जाये. ड्यूटी के दौरान अगर दुर्घटना होती है तो मुआवजा राशि दी जाए. साथ ही साथ जिला से बाहर प्रतिनियुक्ति होने पर टीए-डीए दी जाये. आंदोलन के दौरान हुए केस एवं कानूनी कार्रवाई को समाप्त किया जाये.

इसे भी पढ़ेंःसीएम हेमंत ने की थी त्रिपक्षीय समझौता से बाहर निकलने की घोषणा, फिर भी RBI राज्य मद से कटौती को तैयार

वहीं सहायक पुलिस कर्मियों के प्रतिनिधियों ने अवकाश एवं आंदोलन की अवधि के मानदेय के भुगतान की भी बात कही है. सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद सहायक पुलिस कर्मी आज आंदोलन समाप्त कर अपने-अपने जिला में योगदान देने पर सहमति जतायी है. सहायक पुलिस कर्मियों के संघ के अध्यक्ष अविनाश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष सोनाली हेंब्रम, सचिव अजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष विवेकानंद प्रसाद गुप्ता, महामंत्री सुधीर पासवान सहित अन्य ने अपनी मांगे रखी.

Related Articles

Back to top button