
Patna: बालू के धंधे में रंगदारी को लेकर शनिवार की देर शाम जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना के बाद बालू घाट इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, इस बीच एक मजदूर को गोली लग गई जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया. फिलहाल पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Big News: शौचालय निर्माण का हिसाब जमा नहीं किया तो पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं मुखिया
मनेर थाना क्षेत्र के सोनम मडवा घाट एवं 84 घाट पर रंगदारी को लेकर दो बालू माफिया के बीच जमकर गोलीबारी हुई. ग्रामीणों ने बताया कि 2 घंटे तक हुई इस गोलीबारी में 100 राउंड से अधिक गोलियां चलने की सूचना है. ग्रामीणों का यह मानना है कि सरकार के बालू बंदी निर्देश के बावजूद इन घाटों पर प्रतिदिन लाखों रुपए की बालू की चोरी होती रही है. शनिवार को बालू माफिया के बीच रंगदारी को लेकर बात इतनी बढ़ गई थी कि फायरिंग शुरू हो गई.
ग्रामीणों ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में चंपारण के एक मजदूर के पेट में गोली लगी. स्थानीय लोग उसे रामपुर दियारा स्थित एक चिकित्सक के पास ले गए. चिकित्सक ने अधिक खून बह जाने के कारण पटना रेफर कर दिया.




