
Ranchi: संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा 27 सितंबर को आहुत भारत बंद को आम आदमी पार्टी (झारखंड) ने भी समर्थन दिया है. कृषि कानून के खिलाफ झारखंड के सभी किसानों से सड़क पर उतरने की अपील की है. आप के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं से बंद के समर्थन का आह्वान किया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा . केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून के खिलाफ देश भर के किसान आन्दोलन कर रहे हैं. आन्दोलन में अब तक सैकड़ों किसान शहीद हो चुके हैं. देश में कम्पनी राज चल रहा है. तीनों कृषि कानून पूंजीपतियों के लिए बनाया गया है. सरकारी मंडियों को खत्म करने और कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाले काले कृषि कानूनों को केन्द्र सरकार तुरंत वापस ले. मालूम हो कि तीनों नये कृषि कानून के खिलाफ दस महीने से आन्दोलन चल रहा है.
इसे भी पढ़ेंःBig News: शौचालय निर्माण का हिसाब जमा नहीं किया तो पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं मुखिया




