BiharNEWS

सुपौल में नाव पलटने से 12 लोग कोसी नदी में डूबे 10 ने तैरकर बचाई जान, 2 अब भी लापता

Supaul: नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के घोघररिया घाट पर नाव पलटने से 12 लोग डूब गए. इसमें से 10 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी है. जबकि दो लड़की अब भी लापता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग कोसी नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान  हादसा हो गया. लोगों ने बताया कि जैसे ही घाट पर नाव पहुंचने वाली थी. अचानक बीच कोसी नदी की मुख्यधारा में नाव में पानी भर गया और नाव डूब गई. इसमें घोघररिया पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी अमरेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी एवं वार्ड नंबर-15 खुखनाहा निवासी भागवत राय की 16 वर्षीय पुत्री माला कुमारी नदी में बह गई है.

लोगों ने बताया कि नाव छोटी थी और उस पर 12 लोग सवार थे. बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी समेत थाना को दी. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग भी घाट पर पहुंच गये. ग्रामीण भी लापता दोनों  लड़कियों की खोजबीन में जुट गए हैं. फिलहाल प्रशासन के अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच लापता लड़कियों की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के लेखक अंशुमन भगत को वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ लेखक के पुरस्कार से सम्मानित

Related Articles

Back to top button