Crime News

#Ranchi: बुंडू में पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से दो लाख रुपये बरामद किये, मामले की जांच जारी

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क है. किसी के लिए भी 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर चलने पर रोक लगायी गयी है.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में वाहन चेकिंग हो रही है, जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक नकदी को जब्त किया जा रहा है. इसके लिए चौक-चौराहों पर एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) तैनात की गयी हैं.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: नीतीश ही नहीं शॉटगन शत्रु और यशवंत सिन्हा भी कर सकते हैं सरयू राय के लिए प्रचार

इसी दौरान बुधवार को वाहन चेकिंग के क्रम में बुंडू थाना की पुलिस ने बुंडू थाना क्षेत्र के एदलहातू चेक नाका पर फॉर्च्यूनर गाड़ी नम्बर JH01DS/1411 से चेकिंग के दौरान दो लाख कैश बरामद किया है.

जब्त किये गये दो लाख रुपये के मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें – #BJP और #AJSU ने Post Alliance के लिए खुला छोड़ा है रास्ता !

फॉर्च्यूनर गाड़ी से बरामद हुए दो लाख रुपये

मिली जानकारी के अनुसार बुंडू थाना क्षेत्र स्थित रांची-टाटा एनएच 33 पर बुंडू के एदलहातू में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी JH01DS/1411 को जब रोक कर पुलिस ने उसकी जांच की तो गाड़ी से दो लाख रुपये बरामद हुए.

बताया जा रहा है बुंडू पुलिस ने जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी से दो लाख रुपये बरामद किये उसमें सवार व्यक्ति का नाम आयुष शर्मा है जो तुपुदाना निवासी है. रुपयों के बारे में वह कोई सटीक जबाब नहीं दे पा रहे हैं. मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें – फीस बढ़ोतरी मुद्दा: JNUSU के पदाधिकारियों और HRD मंत्रालय की कमेटी के बीच बैठक

Related Articles

Back to top button