BiharBihar UpdatesKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop StoryWorld

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान पर अमेरिकी सिंगर ने कहा – काश मैं भारतीय होती तो…

Patna: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए विवादित बयान की निंदा करते हुए ‘साहसी महिलाओं’ से आगे आ कर खुद को ‘मुख्यमंत्री उम्मीदवार’ घोषित करने की अपील की है. अतीत में कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर चुकी मिलबेन ने बुधवार को नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान जारी किया.

https://twitter.com/MaryMillben/status/1722381596123443469?t=CEBQ0DxWFNPhMmKvPXMiiA&s=19

अपने बयान में कहा 

उन्होंने कहा, “आज बिहार में एक निर्णायक समय है. जहां महिलाओं के मूल्यों को चुनौती दी जा रही है और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है कि नीतीश कुमार जी के बयान के बाद साहसी महिलाओं को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश करनी चाहिए.”

“अगर मैं भारतीय होती तो बिहार जाकर चुनाव लड़ती.”

“आप बिहार के लोगों के पास ये दम है कि आप बदलाव और हिम्मत के लिए वोट दें, एक महिला को वोट दें.”

बीजेपी से भी अपील

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी से भी अपील की कि वो बिहार में महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सशक्त करें. उन्होंने कहा कि ये महिलाओं का सही मायने में विकास होगा.

मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में आपत्तिजनक बयान दिया. जब उनकी आलोचना हुई तो बुधवार को उन्होंने अपने बयान पर माफ़ी मांग ली लेकिन इस मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Related Articles

Back to top button