Bokaro

झारखंड स्‍थापना दिवस पर तबस्सुम को मिला उत्‍कृष्‍ट आंगनबाड़ी सेविका का सम्‍मान

Bermo: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो में गुरुवार को आयोजित समारोह में बोकारो थर्मल गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 15 की सेविका तबस्सुम आरा को बोकारो डीसी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सेविका तबस्सुम को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्र के लिए डीसी के हाथों सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: हड़ताल पर जायेंगे राज्य भर के पारा शिक्षक

मुखिया समेत कईयों ने दी बधाई

राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित किये जाने पर तबस्सुम को पंचायत के मुखिया गोपाल रजक,समिति सदस्य रामचंद्र पासवान, बोकारो थर्मल की सेविकाओं में से विनिता प्रसाद, अर्चना कुमारी, आरती चंद्रा, मीना देवी आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्सक्त किया है. सम्मानित होने वालों में एफ पंचायत की ही उत्कृष्ट कल्याणी स्वयं सहायता समूह चलाने वाली अनिता देवी,गोविंदपुर डी पंचायत की जल सहिया आरजू सुल्तान शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button